CG News: नक्सलियों के हमले की बड़ी साजिश नाकाम, हथियार सहित विस्फोटक सामग्री जब्त

CG News: नक्सलियों के हमले की बड़ी साजिश नाकाम, हथियार सहित विस्फोटक सामग्री जब्त

CG News: नक्सलियों के हमले की बड़ी साजिश नाकाम, हथियार सहित विस्फोटक सामग्री जब्त

CG News:  छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, जहां सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है, सुरक्षाबलों के द्वारा उसूर थाना क्षेत्र के ताड़पाला इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को भारी सफलता मिली है, कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर माओवादियों के एक ठिकाने से हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है.

जब्त की गई सामग्री

बरामद सामग्री में 51 जिंदा बीजीएल (बारूद से भरे बम), 100 बंडल एल्युमिनियम तार, 50 स्टील पाइप, 20 लोहे की शीट, 40 प्लेटें और भारी मात्रा में बिजली के तार शामिल हैं,इसके अलावा, माओवादियों द्वारा लगाए गए पांच प्रेशर आईईडी भी मिले, जिन्हें बीडीएस टीम ने मौके पर ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया, सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई ने नक्सलियों की एक बड़ी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है.

बीजापुर के नक्सल प्रभावित उसूर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक बड़ा संयुक्त अभियान चलाया था, यह ऑपरेशन कोबरा 206 और सीआरपीएफ की तीन बटालियनों — 229, 153 और 196 — की टीम ने अंजाम दिया,13 अक्टूबर को ताड़पाला बेस कैंप से रवाना हुई यह टीम केजीएच तलहटी के पहाड़ी इलाके में एरिया डोमिनेशन और सर्च ऑपरेशन पर थी, दोपहर करीब तीन बजे जवानों को जंगल में एक माओवादी ठिकाना दिखाई दिया, तलाशी के दौरान यहां भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियारों के पुर्जे मिले, जिससे स्पष्ट होता है कि नक्सली किसी बड़े हमले की तैयारी में थे.

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home