CG News: राजधानी में युवती की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

CG News: राजधानी में युवती की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

CG News: राजधानी में युवती की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

CG News: राजधानी रायपुर में नर्स की बेरहमी से हत्या होने से शहर में सनसनी फैल गई है, खून से लथपथ युवती की लाश उसी के किराए के कमरे में मिली है,घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लालपुर पटेल चौक की है, लव ट्रायंगल में हत्या होने की आशंका जताई जा रही है, पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

जानिए पूरा मामला

पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है,मृतका की पहचान प्रियंका दास (23) के रूप में हुई है,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, प्रियंका दास पिछले एक माह से पचपेड़ी नाका स्थित किराए के रूम में रह रही थी, वह एमएमआई अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के पद पर काम कर रही थी.

पुलिस मामले की जांच कर रही है और शुरूआती जांच में सामने आया कि, युवती की दोस्ती दुर्गेश नामक युवक से थी,युवती का दोस्त से विवाद चल रहा था, विवाद के चलते युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है, कमरे में मृतका के हाथ से चाकू भी मिला है, इससे यह आशंका भी जा रही है कि, युवती ने खुद को बचाने के लिए चाकू का इस्तेमाल किया होगा, फिलहाल पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.