CG News: करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

CG News: करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

CG News: करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

CG News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है,जहां टूटे हुए बिजली के तार के चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई,इस हादसे के बाद पूरे गाँव में मातम पसर गया और गाँव वालों ने इसमें बिजली विभाग की लापरवाही बताई |

जानकारी के मुताबिक

दरअसल, घटना बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कारुटोला गाँव की है, जहां दस वर्षीय मासूम अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक वह टूटे हुए बिजली के तार के संपर्क में आ गया और बुरी तरह झुलस गया, इस हादसे के बाद आसपास के लोगों में हडकम्प मच गया और मासूम को तुरंत हीं निजी अस्पताल ले जाया गया , लेकिन वहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया |

जानिए कैसे हुआ रायपुर का निर्माण, नाम से लेकर इतिहास तक पूरी कहानी

इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश की स्थिति बन गई है और उन्होंने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि, बिजली विभाग को कई बार टूटे हुए तार को जोड़ने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और बिजली विभाग की लापरवाही के चलते आज मासूम की मौत हो गई,इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने कहा है कि, अगर जल्द-से-जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव करेंगे |

Related Post

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home