CG News: धान खरीदी केंद्र में लाखों की धान में कमी, जांच के निर्देश
CG News :छतीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसमें धान खरीदी केंद्र में दस्तावेजों की जाँच के बाद लाखों रुपए की धान कम पाई गई, मामला सामने आने पर किसानों ने कलेक्टर से मामले की जांच की मांग की है |
जानकारी के मुताबिक
दरअसल,मामला महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक का है, जहां धान खरीदी केंद्र सागुनढाप में किसान सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें किसानों द्वारा वर्ष 2024-25 के आय-व्यय और धान खरीदी के बारे में चर्चा की जा रही थी, तभी किसानों द्वारा गत वर्षों के दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें 1514.40 क्विंटल धान में गड़बड़ी सामने आई ,जिसकी अनुमानित कीमत 46 लाख 94 हजार 640 रुपए थी, गड़बड़ी सामने आने के बाद किसानों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है |
किसानों ने इस घोटाले में अध्यक्ष, खरीदी केंद्र प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर की मिलीभगत का आरोप लगाया है |
मामला सामने आने पर कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं |