CG News: DJ बजाने पर परिवार का सामाजिक बहिष्कार, ASP से न्याय की गुहार
CG News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक परिवार मात्र इस वजह से बहिष्कार कर दिया गया, क्योंकि उन्होंने शादी में DJ बजाया था,अब इस परिवार ने इस कुप्रथा से हार कर ASP से न्याय की गुहार लगाई है |
जानकारी के मुताबिक
दरअसल, मामला कवर्धा जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अखरा गाँव का है, जहां के स्थानीय निवासी राजेन्द्र प्रसाद चंद्रवंशी और उनका परिवार पिछले तीन साल से सामाजिक बहिष्कार की कुप्रथा को झेल रहा है,जिसके पीछे वजह यह है कि, वे तीन साल पहले अपने भतीजे की शादी में शामिल हुए थे और शादी में DJ बजाया गया था, जबकि उनके समाज में DJ पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध है, लेकिन हकीकत यह है कि, वे उस शादी में नहीं गए थे, पीड़ित परिवार लगभग पिछले तीन सालों से अपने भतीजे के परिवार से अलग रह रहा है |
ASP से न्याय की गुहार
पीड़ित परिवार ने आखिर में तंग आकर कवर्धा पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह छवाई से न्याय की गुहार लगाई है, उन्होंने ASP को बताया कि,गाँव के ठेकेदारों ने उन्हें झूठे आरोप में फंसा कर गाँव से बहिष्कृत कर दिया,साथ हीं गाँव के स्थानीय लोगों से कोई मतलब न रखने को कहा और अगर किसी ने उन्हें निमंत्रण दिया या उनसे कोई मतलब रखा तो उस पर 21 हजार या 51 हजार का जुर्माना लगेगा,साथ हीं गाँव के दुकानदारों ने भी उन्हें सामान देने से मना कर दिया और हैंडपंप से पानी भरने की भी अनुमति नहीं है, पीड़ित परिवार ने इस मामले में जल्द –से –जल्द न्याय दिलाने की मांग की है |