CG News: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में तेज बारिश के अलर्ट, बिजली गिरने की आशंका
CG News: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग द्वारा 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है, साथ हीं आंधी चलने के साथ – साथ बिजली गिरने की आशंका भी जताई है और आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान जताया है |
इन जिलों में यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज यानि रविवार को 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, इनमें मुख्यत:रायपुर ,बिलासपुर ,दुर्ग ,राजनांदगांव,मुंगेली,कबीरधाम,गौरेला -पेंड्रा -मरवाही शामिल हैं, साथ हीं बलौदाबाजार ,बेमेतरा ,धमतरी ,महासमुंद ,बालोद,गरियाबंद,खैरागढ़-छुईखदान -गंडई और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में भी यलो अलर्ट के साथ आंधी चलने और बिजली गिरने की आशंका जताई है औरआने वाले 30 सितम्बर तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान जताया है |
पिछले 24 घंटों में दुर्ग और बस्तर संभाग के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई थी, इसी के साथ प्रदेश में अब तक की औसत बारिश 1154 मिमी दर्ज की गई है ,सबसे कम बारिश बेमेतरा में दर्ज की गई और बलरामपुर में सर्वाधिक 1512.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो कि सामान्य से 53% ज्यादा है |