CG News: रायपुर – बिलासपुर हाईवे पर सड़क हादसा, तीन नंबर प्लेट वाले ट्रक की खुली पोल
CG News: रायपुर – बिलासपुर हाइवे पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार पिता – पुत्र को टक्कर मार दी, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं, लेकिन इस हादसे में तीन नंबर प्लेट वाले ट्रक की पोल खुल गई |
जानकारी के मुताबिक
दरअसल, मामला खमतराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनेली छोकरा नाला पुल के ऊपर की है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार पिता – पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, स्कूटी ट्रक के पहियों के बीच फँस कर दूर तक घसीटती हुई चली गई, जिससे स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि इस हादसे में पिता – पुत्र की जान बच गई, उन्हें मामूली चोंटें हीं आईं हैं, लेकिन इस हादसे में टक्कर मारने वाले ट्रक की पोल खुल गई, जिसमें तीन नंबर प्लेट थे |
हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया, लेकिन आसपास के लोगों ने ट्रक को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पंहुची और ट्रक को जब्त किया, ट्रक में छानबीन करने के बाद पता चला कि, ट्रक में एक नहीं बल्कि तीन नंबर प्लेट हैं,पुलिस ने मामला दर्ज कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है |
लेकिन अब सवाल यह उठता है कि, आखिर तीन – तीन नंबर प्लेट वाला ट्रक राजधानी रायपुर से न्यायाधानी बिलासपुर तक कैसे चल रहा है ?