CG News :ऑयल फैक्ट्री के डंप यार्ड में लगी आग, बड़ा हादसा टला
CG News: रायपुर से एक आगजनी का बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें रायपुर में स्थित एक तेल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई , हादसे की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, गनीमत रही कि, इस हादसे में कोई जनहानी नहीं हुई है |
जानकारी के मुताबिक
दरअसल,मामला धरसींवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिलतरा चौकी की है, जहां सिलतरा इलाके में स्थित जेसी रिक्लेमेशन नाम की तेल फैक्ट्री से गुरुवार सुबह लगभग 10 :30 बजे आग की सूचना मिली ,हादसे की आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की सुझबुझ से करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया |
आग फैक्ट्री के डंप यार्ड में लगी थी, जहां पुराने टायर रखे थे,लेकिन आग अगर तेल स्टोरेज तक पंहुचती तो बड़ा हादसा हो सकता था,हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कर्मचारियों को फ़ौरन बाहर निकाल लिया गया था , गनीमत रही कि,इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है |
फिलहाल आग लगने का कोई सटीक कारण पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरूआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है |