CG News: ख़राब सड़कों को लेकर हाईकोर्ट का ऑर्डर, जल्द-से-जल्द बनवाने के निर्देश
CG News: प्रदेश में सड़कों की हालत दिन-ब- दिन ख़राब होती जा रही है,इस मामले में अब हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द-से-जल्द सड़क निर्माण और मरम्मत के निर्देश दिए हैं, मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिविजन बैंच द्वारा की जा रही है और सरकार से इस बारे में जवाब माँगा है |
कोर्ट का आदेश
हाइकोर्ट में बिलासपुर – रायपुर नेशनल हाईवे को लेकर सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने कहा कि, सड़कों की स्थिति को ना सुधारना और एनएचएआई का मौन रहना बेहद चिंताजनक है, हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि, शपथ पत्रों में दिए जा रहे उद्देश्य पूरे नहीं हो रहे, सिर्फ कागजों पर रिपोर्ट देकर एनएचएआई अपनी जिम्मेदारियों से बच नहीं सकता, कोर्ट ने रायपुर- बिलासपुर की सडकों पर फैल रही पावर प्लांटों की राख पर नाराजगी जताई है और मुख्य सचिव से जवाब माँगा है |
सरकार का जवाब
इस बारे में शासन ने कोर्ट में जवाब देते हुए कहा कि, रतनपुर – सेंदरी रोड का कार्य पूरा हो गया है और रायपुर रोड की सड़क 70 प्रतिशत बन गई है, अन्य कार्य 15 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा, वहीं एनएचएआई ने भी जवाब देते हुए सड़कों का कार्य जल्द-से- जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है |
नेशनल हाइवे का बयान
कोर्ट में सुनवाई के दौरान नेशनल हाइवे के अधिकारियों की तरफ से भी जवाब दिया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि, पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए फुट ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं, जिसकी अनुमानित लागत 11.38 करोड़ हो गई है, वहीं निर्माण स्थल की जांच भी हो चुकी है और टेंडर निर्माण होते हीं सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा |