CG News :हितग्राहियों को बांटा गया घुन लगा हुआ चना,खाद्य विभाग द्वारा जाँच के निर्देश

CG News :हितग्राहियों को बांटा गया घुन लगा हुआ चना,खाद्य विभाग द्वारा जाँच के निर्देश

CG News :हितग्राहियों को बांटा गया घुन लगा हुआ चना,खाद्य विभाग द्वारा जाँच के निर्देश

CG News :छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक बार फिर प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहाँ सरकारी राशन दुकान में हितग्राहियों को घुन लगा हुआ चना बांटा गया, मामला सामने आने के बाद खाद्य विभाग द्वारा जांच के निर्देश दिए गए |

जानकारी के मुताबिक 

दरअसल,मामला जिला मुख्यालय गरियाबंद में कलेक्ट्रेट से 500 मीटर की दूरी पर स्थित सरकारी राशन दुकान का है, जहां हितग्राहियों को खाद्य सामग्री बांटी जा रही थी,जिसमें उन्हें राशन के साथ चने के पैकेट भी दिए गए, लेकिन जब पैकेट खोल कर देखा गया तो पैकेट में 80 से 90 फीसदी चने में घुन लगा हुआ था और उसमें से बदबू भी आ रही थी |

प्रशासन का बयान

इस बारे में जब प्रशासन से पूछताछ की गई तो डीएमओ ने कहा कि, जून माह में चने का स्टॉक आया था, तब परीक्षण में खाद्य सामग्री फ्रेस और सही थी, अच्छे से गुणवत्ता जांच के बाद हीं वितरण के निर्देश दिए गये थे |
इस बारे में राशन का वितरण करने वाले सेल्समैन मोहित यादव ने बताया कि ,मैंने अगस्त में चार्ज लिया है और जब मैं आया तब भी स्टॉक में घुन लगा हुआ था, जिसके बारे ऊपर अफसरों को सूचना भी दी गई, लेकिन स्टॉक में उपलब्ध राशन का वितरण अनिवार्य था, इसलिए कोई विकल्प नहीं होने के कारण राशन के साथ चने का पैकेट भी बाँट दिया |
मामला सामने आने पर जिला खाद्य अधिकारी ने कहा कि,हमें इस बारे में जानकारी हुई, हम जल्द -से -जल्द इस मामले की जांच करवाएँगे और मामले का निराकरण करेंगें |

Related Post

Latest News
CG News: हाईकोर्ट के आदेश पर रायपुर नगर निगम का बड़ा फैसला, अब तय स्थानों पर ही खिलाया जाएगा स्ट्रीट डॉग्स को खाना CG News: बिजली के लिए ग्रामीणों ने खून से लिखा पत्र, गरियाबंद के 48 गांवों की PM मोदी से भावुक अपील CG News: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए इजराइल में 3500 नौकरियां, ₹2 लाख तक वेतन के साथ रहने-खाने की सुविधा CG News: नीति आयोग की बैठक में गूंजेगा बस्तर मॉडल, नक्सलमुक्त विकास की पूरी योजना PM मोदी के सामने रखेगा छत्तीसगढ़ CG News: IAS रमेश कुमार शर्मा बने सहकारिता आयुक्त, वन विभाग में भी 4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी CG News: प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल पूरे होने पर CM साय का आभार पत्र, कहा- छत्तीसगढ़ को मिली विकास की नई दिशा
panel21.com - panel21 Resources and Information.