CG News :नहर किनारे मिला युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव, इलाके में सनसनी
CG News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नहर किनारे युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई, घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, वहीं ग्रामीणों का मानना हैं कि ,युवक ने आत्महत्या की है |
जानकारी के मुताबिक
दरअसल, घटना गुरुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोलिहामार गाँव का है, जहां सोमवार सुबह नहर किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थियों में मिला, शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई,ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया, वहीं आस पास के लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है |
पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं शव की पहचान परिजनों द्वारा फागुनदाहा निवासी पुष्पेन्द्र साहू के रूप में की गई है, पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है, वहीं घटनास्थल में भी तलाशी से ऐसी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, फिलहाल युवक की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं पता चलेगा |