CG News: शराब के नशे में स्कूल पंहुची हेडमास्टर का वीडियो वायरल, जांच के निर्देश
CG News: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से शिक्षकों के कारनामों के नए – नए वीडियो वायरल हो रहे हैं, इसी बीच महिला शिक्षक का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला शिक्षक शराब के नशे में स्कूल में सोती हुई नजर आ रहीं हैं, वीडियो सामने आने पर शिक्षा अधिकारी ने जांच के निर्देश दिए और दोषी पाए जाने पर कार्यवाही के निर्देश दिए |
जानकारी के मुताबिक
दरअसल,मामला जांजगीर -चांपा जिले से बलौदा विकासखंड के लेवई गाँव की है, जहाँ प्राथमिक शाला की हेडमास्टर हीरा पोर्ते का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो शराब के नशे में स्कूल में सोती हुई नजर आ रहीं हैं , वीडियो सामने आने पर जांच किया गया तो ग्रामीणों से पता चला कि, हेडमास्टर इसके पहले भी स्कूल में शराब के नशे में आ चुकीं हैं ,ग्रामीणों ने जब उनसे इस बारे में शिकायत करने की बात की तो वो हिंदी और इंग्लिश में बडबडाने लगीं और थैंक- यू बोलनें लगीं, ग्रामीणों ने कहा कि इससे बच्चों की पढाई प्रभावित हो रही है, इसलिए उन्होंने जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की है, साथ हीं ग्रामीणों ने यह भी बताया कि, हेडमास्टर की शिकायत इसके पहले भी की गई थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई|
कार्यवाही की मांग
वीडियो की पुष्टि होने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम, डीईओ और बीईओ ने मामले की जांच की और महिला हेडमास्टर को निलंबित किया ,साथ हीं कलेक्टर ने देखरेख में लापरवाही के कारण विकासखंड शिक्षा अधिकारी और बीआरसी बलौदा से जवाब माँगा है, साथ हीं उन्होंने यह भी कहा कि, शिक्षा व्यावस्था और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दास्त नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी |