CG News :पिकअप चालक ने दो महिलाओं को रौंदा, आरोपी फरार

CG News :पिकअप चालक ने दो महिलाओं को रौंदा, आरोपी फरार

CG News :पिकअप चालक ने दो महिलाओं को रौंदा, आरोपी फरार

CG News :छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नशे में धुत पिकअप चालक ने दो महिलाओं को रौंद दिया , जिससे उनकी मौके पर हीं मौत हो गई, वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया, घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मर्ग कायम कर आरोपी की तलाश में जुट गई है |

जानकारी के मुताबिक

दरअसल, घटना पंडरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवशरा गाँव की है, जहां दो महिलाऐं दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं, इसी दौरान तेज रफ़्तार पिकअप वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर हीं मौत हो गई ,वहीं आरोपी चालक मौके से फरार हो गया ,परिजनों द्वारा हादसे की सूचना पुलिस को दी गई |

आरोपी की तलाश

घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि, आरोपी चालक शराब के नशे में था और मौके से फरार हो गया, पुलिस आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है |

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home