CG News: हत्या के बाद शव नदी में फेंका, आरोपियों ने कबूला जुर्म

CG News: हत्या के बाद शव नदी में फेंका, आरोपियों ने कबूला जुर्म

 

CG News: हत्या के बाद शव नदी में फेंका, आरोपियों ने कबूला जुर्म

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पिछले कुछ दिनों से लापता उपसरपंच महेंद्र बघेल की हत्या का खुलासा हुआ,हत्या के बाद शव नदी में फ़ेंक दिया गया, लेकिन शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है |

जानकारी के मुताबिक

मामला जांजगीर-चांपा के करही गाँव का है, जहां 6 सितम्बर को उपसरपंच के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी,लापता होने के 36 घंटे के बाद, इस कहानी में अब एक नया मोड़ आ गया है, जांच में पुलिस ने 6-7 संदिग्ध को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला की उपसरपंच की हत्या कर दी गई है और शव को नदी में फ़ेंक दिया गया है |

आरोपियों से पूछताछ

पुलिस द्वारा आरोपियों से पुछताछ करने पर चला कि इस साज़िस में करही गाँव के सरपंच भी शामिल हैं, आरोपियों ने बताया कि उन्होंने उपसरपंच को शराब पार्टी करने के बहाने बुलाया था,जहाँ कुछ देर पार्टी करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव व बाइक को नदी में फ़ेंक दिया गया, हत्या की वजह पुरानी  रंजिस बताई जा रही है | जिसके बाद ,सरपंच सहित 8 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है|

शव की तलाश जारी

आरोपियों से मिली जानकारी के बाद शव की तलाश जारी है, नदी से उपसरपंच की बाइक तो बरामद हो गई, लेकिन शव का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है,  एसडीआरएफ  की टीम और ड्रोन की सहायता से शव की तलाश जारी है|

Related Post