CG News :तेज रफ़्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला
CG News :छत्तीसगढ़ से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ एक तेज रफ़्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी ,जिससे बाइक सवार की मौके पर हीं मौत हो गई, आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी को दी |
जानकारी के मुताबिक
छतीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया, एक तेज रफ़्तार केमिकल से भरे टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार का सिर टैंकर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर हीं मौत हो गई, मृतक की पहचान गौतम नगर के खुर्सीपार निवासी जितेन्द्र यादव के रूप में हुई है, वहीं जितेन्द्र का दोस्त गंभीर रूप से घायल है |
घटना की जानकारी
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने ड्राइवर को तुरंत पकड़ा और छावनी पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया और मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही जारी की |