CG News : रायपुर में भाजपा की बड़ी बैठक, संगठनात्मक मजबूती और रणनीति पर मंथन

CG News : रायपुर में भाजपा की बड़ी बैठक, संगठनात्मक मजबूती और रणनीति पर मंथन

CG News : रायपुर में भाजपा की बड़ी बैठक, संगठनात्मक मजबूती और रणनीति पर मंथन

CG News : छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन की राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रविवार को बड़ी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती और आने वाली राजनीतिक रणनीति तय करना है।

बैठक में प्रदेश भाजपा के सभी नए पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया जा रहा है। संगठनात्मक कार्यशाला में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, लता उसेंडी, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद हैं।

राष्ट्रीय नेताओं ने संभाली कमान

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन पदाधिकारियों को संगठन की दिशा, कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों पर मार्गदर्शन दे रहे हैं। इसमें प्रदेश नेतृत्व के वरिष्ठ नेता, 476 मंडलों और 36 संगठन जिलों के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के संयोजक शामिल हैं।

पूरे दिन चलेगी बैठक

भाजपा नेताओं के अनुसार यह बैठक पूरे दिन चलेगी। इसमें पदाधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने और इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की रूपरेखा पर जोर दिया जाएगा।

सदस्यता अभियान और संगठन का विस्तार

भाजपा संगठन ने हाल ही में बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया था, जिसमें रिकॉर्ड 60 लाख नए सदस्य जोड़े गए। इसके बाद बूथ स्तर तक चुनाव कराए गए। पहले प्रदेश में 405 मंडल थे, जिन्हें बढ़ाकर 476 मंडल किया गया है। इसी तरह संगठन जिलों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है।इस बार संगठन ने कई मंडलों और जिलों में नए चेहरों को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। सिर्फ रायपुर ग्रामीण जिला ऐसा रहा, जहां पुराने अध्यक्ष को दोबारा मौका मिला है।

संगठनात्मक मजबूती पर फोकस

भाजपा का मानना है कि यह बैठक संगठनात्मक मजबूती और रणनीति के लिहाज से बेहद अहम है। राष्ट्रीय स्तर से आए नेता कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कामकाज की बारीकियां सिखा रहे हैं। साथ ही आगामी कार्यक्रमों और चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की जा रही है।

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.