CG News : मासूम पर हैवानियत: “राधे-राधे” बोलने पर बच्ची के मुंह पर चिपकाया टेप, स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तार

CG News : मासूम पर हैवानियत: “राधे-राधे” बोलने पर बच्ची के मुंह पर चिपकाया टेप, स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तार

CG News : मासूम पर हैवानियत: “राधे-राधे” बोलने पर बच्ची के मुंह पर चिपकाया टेप, स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तार

CG News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। एक मासूम बच्ची के साथ स्कूल में केवल “राधे-राधे” कहने पर ऐसा बर्ताव हुआ, जो किसी को भी अंदर तक हिला सकता है।

स्कूल में स्वागत करते ही बच्ची को सजा

यह मामला बागडूमर स्थित मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल का है। यहां नर्सरी में पढ़ने वाली मात्र 3.5 साल की गर्विता यादव ने स्कूल में प्रवेश करते समय “राधे-राधे” कहकर अपने अंदाज़ में अभिवादन किया। लेकिन स्कूल की प्रिंसिपल इला इवन कौलवीन को यह बात इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने बच्ची के साथ अमानवीय व्यवहार किया।

15 मिनट तक मुंह पर टेप, शारीरिक उत्पीड़न भी

प्रिंसिपल ने मासूम गर्विता के मुंह पर करीब 15 मिनट तक टेप चिपकाए रखा। यही नहीं, बच्ची को शारीरिक रूप से भी प्रताड़ित किया गया। जब वह घर लौटी तो चुपचाप सो गई, लेकिन बाद में दर्द से कराहते हुए अपने माता-पिता को पूरी आपबीती बताई।

बच्ची के शरीर पर साफ तौर पर चोट के निशान देखे गए। यह देखकर परिजन दंग रह गए और तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के विरोध में लोगों का आक्रोश

घटना के बाद से इलाके में भारी आक्रोश का माहौल है। बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की। कई सामाजिक संगठनों ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है और प्रशासन से स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस घटना ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग और अभिभावक शिक्षा विभाग से मांग कर रहे हैं कि ऐसे स्कूलों की नियमित जांच हो और दोषियों को कड़ी सजा मिले।

 

Related Post

sonbahis girişsonbahissonbahis güncelgameofbetvdcasinomatbetgrandpashabetgrandpashabetエクスネスMeritbetmeritbet girişMeritbetVaycasinoBetasusBetkolikMeritbetmeritbetMeritbet girişMeritbetgiftcardmall/mygiftkomutantestkomutantest girişpanelpanel girişkomutankomutan girişcasibomcasibom girişcasibom güncel girişbetciobetcioromabetromabetromabetteosbetteosbetbetnisalobetbetrasonbahisrinabetcasinomilyonjojobetjojobetalobetalobetromabetromabetbetsmovebetsmoveartemisbetartemisbetlunabetlunabetceltabetceltabetteosbetteosbetroketbetroketbetbetkolikbetkolikmeritbetjojobetjojobetalobetalobetromabetromabetbetsmovebetsmoveartemisbetartemisbetlunabetlunabetteosbetteosbethttps://m.betsiteleri-canli-bahis.vip/https://rodrigocornejo.es/celtabetceltabetroketbetroketbetbetkolikbetkolikkingbettingkingbettingromabetromabet girişkulisbetkulisbet giriştrendbettrendbet girişibizabetibizabet girişextrabetextrabet girişgalabetgalabet girişpradabetpradabet girişsonbahissonbahis girişalobetalobet girişkingroyalkingroyalkingroyalkingroyalorisbetorisbetbetnanobetnano