CG News : छत्तीसगढ़ में मानसून फुल स्पीड पर, 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट

CG News : छत्तीसगढ़ में मानसून फुल स्पीड पर, 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट

CG News : छत्तीसगढ़ में मानसून फुल स्पीड पर, 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट

CG News : छत्तीसगढ़ में मानसून ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है, और बीते 24 घंटों में प्रदेश के रायपुर, सरगुजा, बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर जैसे पांचों संभागों में मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 22 से 26 जुलाई तक पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता में भारी वृद्धि देखी जाएगी।

IMD का भारी बारिश का अलर्ट जारी

IMD रायपुर के अनुसार, 23 जुलाई से छत्तीसगढ़ में बारिश और तेज़ होगी। अगले चार दिन, 23 से 26 जुलाई तक, पूरे प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ के जिले, जैसे बस्तर, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर और कोंडागांव, में अत्यधिक बारिश का अलर्ट है। वहीं, राजधानी रायपुर में भी मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश से सटे पश्चिमी-मध्य और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण अब दक्षिण-पूर्व की ओर झुक रहा है। इसके साथ ही, 24 जुलाई, 2025 के आसपास उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे छत्तीसगढ़ में मानसून को और गति मिलेगी।

छत्तीसगढ़ में सियासी भूचाल,भूपेश बघेल की ‘डबल गेम’ पर उठे सवाल!

भूस्खलन और जनजीवन पर असर

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भारी बारिश के कारण किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर भूस्खलन हुआ है, जिससे यातायात बाधित हो गया है। इसके अलावा, श्री नयना देवी क्षेत्र में कई मकान और गोशालाएँ क्षतिग्रस्त हुई हैं, जबकि जल शक्ति विभाग की 26 पेयजल योजनाएँ भी प्रभावित हुई हैं।

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.8°C बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.0°C राजनांदगांव में रहा। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33°C और रातें भी 25°C के आसपास हल्की ठंडी रह सकती हैं।

यह भी पढ़े : CG News : प्रधानमंत्री आवास योजना में फोटोशॉप घोटाला , असली लाभार्थी आज भी बेघर

 

 

Related Post