CG News : छत्तीसगढ़ में 52 लाख की लागत से बढ़ी बिजली क्षमता

CG News : छत्तीसगढ़ में 52 लाख की लागत से बढ़ी बिजली क्षमता

CG News : छत्तीसगढ़ में 52 लाख की लागत से बढ़ी बिजली क्षमता

CG News :  छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। कंपनी ने 52 लाख रुपये की लागत से नगपुरा वितरण केंद्र के अंतर्गत स्थित हिर्री सबस्टेशन में अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत क्षमता को बढ़ाया है, जिससे 17 गांवों के करीब 4,200 उपभोक्ताओं और किसानों को लाभ मिलेगा।

अब मिलेगा निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली सप्लाई

मुख्य अभियंता संजय खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र हिर्री में पहले से मौजूद 3.15 एमवीए के एक पुराने ट्रांसफार्मर को हटाकर 5 एमवीए का नया पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत किया गया है।

इसके साथ ही उपकेंद्र की कुल विद्युत क्षमता अब 8.15 एमवीए से बढ़कर 10 एमवीए हो गई है। इससे क्षेत्र में ओवरलोड की समस्या का समाधान हो गया है और उपभोक्ताओं को स्थिर व बेहतर वोल्टेज मिलेगा।

धान की फसल के मौसम में लो वोल्टेज और लोड शेडिंग की समस्या से जूझ रहे किसानों और ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिलेगी। अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर लगने से बिजली आपूर्ति और वोल्टेज की स्थिरता में सुधार होगा, जिससे सिंचाई और घरेलू कार्यों में सुविधा बढ़ेगी।

इन गांवों को होगा सीधा लाभ

इस नई व्यवस्था से ग्राम हिर्री, सेवती, मढ़ियापार, परसदापार, खर्रा, रोता, टेमरी, हसदा, पाण्डुका, बिरेझर, ढाबा, अंजोरा, नवांगांव, करेली, पूर्दा, छोटे पूर्दा और बड़े पूर्दा सहित कुल 17 गांवों के 4,200 उपभोक्ता और किसान लाभान्वित होंगे।

यह भी पढ़े : CG News : छत्तीसगढ़ में बनेगा प्रदेश का पहला वाटरप्रूफ सब्ज़ी मार्केट

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home