CG News : मुख्यमंत्री से राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों की सौजन्य भेंट, मंत्रिपरिषद के निर्णय हेतु आभार व्यक्त किया

CG News : रायपुर, 15 जुलाई 2025 — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर अधिकारियों ने मंत्रिपरिषद की बैठक में वर्ष 2005 से 2009 बैच तक की अर्हकारी सेवा अवधि पूर्ण कर चुके अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान प्रदान करने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

अफसरों ने जताया आभार

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि 11 जुलाई 2025 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के समुचित प्रबंधन के उद्देश्य से 30 सांख्येतर पदों का सृजन करते हुए योग्य अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। यह निर्णय उन अधिकारियों के लिए है जिन्होंने सेवा में निर्धारित अर्हता अवधि पूर्ण कर ली है।

मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले, श्री कीर्तन राठौर, श्री अनंत साहू, डॉ. संगीता माहेलकर एवं मती प्रज्ञा मेश्राम शामिल थीं।

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.