CG News : कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर

CG News : कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर

CG News : कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर

CG News : राज्य के कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर शनिवार रात एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह सड़क दुर्घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार इलाके में रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को सामने से टक्कर मारी, जिससे बाइक पर सवार तीन युवक सड़क पर गिर गए।

112 की मदद से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने पिकअप चालक को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन को जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home