CG News :  नक्सल प्रभावित गांव में 18 लाख से ज्यादा के गबन का खुलासा, सरपंच-सचिव गिरफ्तार

CG News :  नक्सल प्रभावित गांव में 18 लाख से ज्यादा के गबन का खुलासा, सरपंच-सचिव गिरफ्तार

CG News :  नक्सल प्रभावित गांव में 18 लाख से ज्यादा के गबन का खुलासा, सरपंच-सचिव गिरफ्तार

CG News : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावित नीलावाया ग्राम पंचायत में लाखों रुपए के गबन का मामला सामने आया है। तत्कालीन सरपंच रमेश कोर्राम और सचिव अनोज कुमार मंडावी पर ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में भारी अनियमितता का आरोप है। दोनों पर 18 लाख 42 हजार 689 रुपए की गबन का आरोप लगा है। यह राशि DMF (जिला खनिज न्यास) खाते से विभिन्न मूलभूत और निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत की गई थी।

तीन सालों की अनियमितता, विभागीय जांच में खुला घोटाला
जानकारी के अनुसार यह गबन वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के बीच ग्राम पंचायत द्वारा किए गए विकास कार्यों के दौरान हुआ। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच के आदेश दिए।
उन्होंने एक तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की, जिसने मौके पर जाकर विस्तृत जांच की और रिपोर्ट सौंपते हुए गबन की पुष्टि की।

FIR के बाद पुलिस ने की गिरफ्तारी
जांच रिपोर्ट में तत्कालीन सरपंच और सचिव को दोषी पाया गया। इसके बाद CEO कार्यालय ने अरनपुर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव से ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस और जिला प्रशासन की सख्ती से गांव में संदेश
दंतेवाड़ा पुलिस ने मामले की पुष्टि की है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि पंचायत फंड में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह नक्सल प्रभावित क्षेत्र ही क्यों न हो।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home