CG News : छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था पर सचिन पायलट का हमला: “दिल्ली से हो रहा सब मैनेज”

CG News : छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था पर सचिन पायलट का हमला: "दिल्ली से हो रहा सब मैनेज"

CG News : छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था पर सचिन पायलट का हमला: “दिल्ली से हो रहा सब मैनेज”

CG News : रायपुर, मध्य प्रदेश: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने रायपुर में राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था लचर हो गई है, और ऐसा प्रतीत होता है कि “यहां दिल्ली से सबकुछ मैनेज हो रहा, रायपुर का नियंत्रण कम है.” पायलट ने आरोप लगाया कि जिन्हें शासन चलाने के लिए जनता का आशीर्वाद मिला है, वे भी हर निर्णय के लिए दिल्ली की ओर देख रहे हैं.

नक्सलियों के मुद्दे पर पारदर्शी कार्रवाई की मांग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलियों को “सोने नहीं देंगे” वाले बयान पर सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस हिंसा के खिलाफ है, लेकिन नक्सली उन्मूलन की कार्रवाई पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से होनी चाहिए. उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यह आंतरिक सुरक्षा का विषय है, इसलिए सबको विश्वास में लेकर ही कार्रवाई की जानी चाहिए. पायलट ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलियों के खात्मे के अमित शाह के लक्ष्य पर कहा कि सोच समझकर कठोर कदम उठाने चाहिए, क्योंकि हमारे जवान जान पर खेलकर अपनी भूमिका निभाते हैं.

कांग्रेस की मैराथन बैठकें और भविष्य की रणनीति

सचिन पायलट दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे हैं, जहां वे राजीव भवन में कांग्रेस की कई मैराथन बैठकें ले रहे हैं. इन बैठकों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी शामिल हुए हैं. पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक शुरू हो चुकी है, जिसमें पार्टी के विधायक, पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और संगठन विभागों के प्रमुख हिस्सा ले रहे हैं.

रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में पायलट ने बताया कि कांग्रेस विधायकों ने सदन में प्रभावशाली तरीके से मुद्दे उठाए हैं, और अब पार्टी राज्य के प्रमुख मुद्दों पर रणनीतिक चर्चा करेगी. उन्होंने कहा कि अब तक के कार्यों की रिपोर्ट ली जाएगी और 2025 के लिए संगठन की रूपरेखा तैयार की जाएगी. पायलट ने बताया कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस साल को संगठन के लिए समर्पित किया है, और बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन में जो बदलाव ज़रूरी हैं, उन पर चर्चा की जाएगी.

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home