CG News : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा कोविड का खतरा, रायपुर में एक दिन में 10 नए केस

CG News : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा कोविड का खतरा, रायपुर में एक दिन में 10 नए केस

CG News : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा कोविड का खतरा, रायपुर में एक दिन में 10 नए केस

CG News : छत्तीसगढ़ में कोविड के मामलों में एक बार फिर तेजी आई है। रायपुर में एक ही दिन में 10 नए मरीज मिले हैं, जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। बीते 3 दिनों में कुल 34 केस सामने आए हैं। अब तक प्रदेश में 150 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 76 रायपुर और 37 बिलासपुर से हैं। वर्तमान में 55 एक्टिव केस हैं, जबकि 94 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोविड की डेली ग्रोथ रेट 23.1% और रिकवरी रेट 56.41% है।

पहली मौत और नया वैरिएंट JN.1 का खतरा
राजनांदगांव के एक मरीज की कोविड से मौत हो चुकी है, जिसकी पुष्टि JN.1 वैरिएंट से हुई है। मरीज पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहा था।

अस्पतालों में तैयारियों की कमी
रायपुर के प्रमुख अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़े हैं। DKS अस्पताल में सिर्फ 60% ऑक्सीजन की आपूर्ति हो पा रही है, बाकी 40% निजी एजेंसियों से सिलेंडर मंगवाए जा रहे हैं। ऐसे में मामलों में तेजी आई तो संकट गहरा सकता है।

स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट
सर्दी-खांसी और सांस संबंधी लक्षण वाले मरीजों की स्क्रीनिंग कर कोविड जांच की सलाह दी गई है। प्रदेश के 9 से अधिक जिलों में संक्रमण फैल चुका है, जिसमें रायपुर सबसे अधिक प्रभावित है। अगले 10 दिन में मरीजों की संख्या 208 पार जा सकती है, जिनमें से 29 केस सिर्फ रायपुर से हो सकते हैं। अच्छी बात यह है कि अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में ही ठीक हो रहे हैं।

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.