CG News : नक्सल ऑपरेशन में मिली सफलता के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा तय

CG News : नक्सल ऑपरेशन में मिली सफलता के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा तय

CG News : नक्सल ऑपरेशन में मिली सफलता के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा तय

CG News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जून माह के अंतिम सप्ताह में छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। अपने इस विशेष प्रवास के दौरान वे नक्सल विरोधी अभियानों में जुटे सुरक्षाबलों के जवानों से मुलाकात करेंगे और उनकी सराहनीय भूमिका के लिए प्रोत्साहन व सम्मान प्रकट करेंगे।छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर हाल ही में सुरक्षाबलों को महत्वपूर्ण सफलताएं मिली हैं। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने दिल्ली में अधिकारियों को सम्मानित भी किया था। अब वे स्वयं माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जवानों का मनोबल बढ़ाने जा रहे हैं।

सुरक्षाबलों की भूमिका पर केंद्र की विशेष नज़र

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नक्सल उन्मूलन को लेकर छत्तीसगढ़ को रणनीतिक रूप से अहम माना है। अमित शाह का यह दौरा न केवल जवानों का उत्साहवर्धन करेगा, बल्कि यह संकेत भी देगा कि केंद्र सरकार आंतरिक सुरक्षा और नक्सल प्रभावित इलाकों के विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।सूत्रों के मुताबिक, शाह इस दौरान नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं और स्थानीय प्रशासन व पुलिस अधिकारियों से रणनीतिक फीडबैक लेंगे। अपने दौरे के दौरान गृह मंत्री किसी सार्वजनिक या राजनीतिक कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी अमित शाह की बैठक संभावित मानी जा रही है।

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.