CG News : 2 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश! आरोपी नामदेव साहू गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार

CG News : 2 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश! आरोपी नामदेव साहू गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार

CG News : 2 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश! आरोपी नामदेव साहू गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार

CG News :  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है, जिसमें पुलिस ने 2 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी में संलिप्त एक आरोपी नामदेव साहू को गिरफ्तार किया है। नामदेव, हाथीडोम गांव का निवासी है और साइबर ठगों के गिरोह के लिए अपने बैंक खातों को किराए पर देता था।

मास्टरमाइंड कौन है?

इसके बदले में उसे कुल रकम का 10 प्रतिशत कमीशन मिलता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि नामदेव साहू के नाम पर ICICI बैंक में एक करेंट अकाउंट है, जिसमें अभी भी 70 लाख से अधिक की राशि जमा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस बैंक खाते को होल्ड कर दिया है, जिससे आरोपी इस राशि को निकाल नहीं सका।
इस ठगी का मास्टरमाइंड सत्या दुबे है, जो फिलहाल फरार है। वह बलौदाबाजार के ही लोहारा थाना क्षेत्र के कुरुआ गांव का निवासी है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपी नामदेव साहू के खिलाफ देश के 16 राज्यों में कुल 56 साइबर ठगी के मुकदमे दर्ज हैं। वह फर्जी वेबसाइट्स और फिशिंग लिंक के ज़रिए लोगों को झांसा देकर ठगी करता था।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र छवाई बोले…

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र छवाई ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा कि यह कार्रवाई साइबर अपराध के खिलाफ हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रमाण है। पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है। उन्होंने आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें और अपनी व्यक्तिगत व बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। यह कार्रवाई साइबर अपराध के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Post

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home