CG News : किन्नर समुदाय का पुलिस पर गंभीर आरोप: बिलासपुर में मारपीट का मामला गरमाया

CG News : किन्नर समुदाय का पुलिस पर गंभीर आरोप: बिलासपुर में मारपीट का मामला गरमाया

CG News : किन्नर समुदाय का पुलिस पर गंभीर आरोप: बिलासपुर में मारपीट का मामला गरमाया

CG News : बिलासपुर, छत्तीसगढ़ – जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में किन्नर समुदाय ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को किन्नर प्रतिनिधियों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया। उनका कहना है कि 23 मई की रात दो किन्नरों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

क्या है पूरा मामला?
किन्नर समुदाय की नायक राजा खान के अनुसार, किन्नर रज्जो और रूबी पिछले 10 वर्षों से भोजपुरी टोल प्लाजा के पास भीख मांगते आ रहे हैं। 23 मई की रात करीब 9 बजे दोनों वहां मौजूद थे, तभी पेट्रोलिंग वाहन में सवार आरक्षक वहां पहुंचे और उन्हें भगाने लगे। जब विरोध किया गया, तो पुलिसकर्मियों ने गाली-गलौज करते हुए डंडों से पिटाई शुरू कर दी।

पीड़ित किन्नरों का कहना है कि उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिससे दोनों को गंभीर चोंटे आई हैं।

एसएसपी से शिकायत, डीएसपी को सौंपा ज्ञापन
किन्नर समुदाय के लोगों ने इस घटना के विरोध में एसएसपी रजनेश सिंह से शिकायत की। उनकी अनुपस्थिति में डीएसपी रोशन आहुजा को ज्ञापन सौंपा गया और संबंधित पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

पुलिस का पक्ष: अवैध वसूली की मिल रही शिकायतें
पुलिस अफसरों ने मारपीट के आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि किन्नरों द्वारा आउटर इलाकों में राहगीरों, विशेषकर ट्रक चालकों से अवैध वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसी कारण हाईवे पर घूमने वाले किन्नरों को हटाया गया था।

समाज में गूंज उठा सवाल
इस घटना ने एक बार फिर पुलिस और हाशिए पर खड़े समुदायों के बीच के संबंधों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर पुलिस अवैध गतिविधियों की बात कह रही है, वहीं किन्नर समुदाय इसे मानवाधिकार का उल्लंघन बता रहा है।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home