CG News : गौरेला में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की मूर्ति हटाए जाने पर बवाल, जनआक्रोश चरम पर

CG News : गौरेला में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की मूर्ति हटाए जाने पर बवाल, जनआक्रोश चरम पर

CG News : गौरेला में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की मूर्ति हटाए जाने पर बवाल, जनआक्रोश चरम पर

CG News : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की मूर्ति को लेकर गौरेला में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ज्योतिपुर चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा को बीती रात चोरी-छिपे हटा दिया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि इस घटना की न तो नगर पालिका अधिकारी को जानकारी थी और न ही संबंधित ठेकेदार को।

घटना को लेकर जनता में उबाल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मूर्ति को उसके पैरों से तोड़कर अपमानजनक तरीके से हटाया गया और रात के अंधेरे में नगरपालिका परिसर के पास एक गंदी जगह पर फेंक दिया गया। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश की लहर दौड़ गई।

पार्षद नीलेश साहू ने इस घटना को “घिनौना कृत्य” बताते हुए तीव्र प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अजीत जोगी की प्रतिमा का इस तरह से हटाया जाना जनभावना के साथ बड़ा खिलवाड़ है। उन्होंने शासन-प्रशासन से 24 घंटे के भीतर मूर्ति को पुनः उसी स्थान पर स्थापित करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

पुलिस कर रही है जांच, होगी कड़ी कार्रवाई

थाना प्रभारी नविन बोरकर ने जानकारी दी कि मामले में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। जिस वाहन से मूर्ति हटाई गई, उसकी पहचान सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से कर ली गई है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने क्षेत्रीय राजनीति को भी गर्मा दिया है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गहराने की संभावना जताई जा रही है।

 

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.