CG News : सलमान खान के घर में घुसा छत्तीसगढ़ का युवक, महिला ने भी दी घुसने की कोशिश, 2 दिन में दूसरी घटना

CG News : सलमान खान के घर में घुसा छत्तीसगढ़ का युवक, महिला ने भी दी घुसने की कोशिश, 2 दिन में दूसरी घटना

CG News : सलमान खान के घर में घुसा छत्तीसगढ़ का युवक, महिला ने भी दी घुसने की कोशिश, 2 दिन में दूसरी घटना


CG News : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। 20 मई को एक युवक उनके बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुस गया, जिसे सुरक्षा टीम ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद एक महिला ने भी जबरन घर में घुसने की कोशिश की, जिसे भी गिरफ्तार किया गया।

पहली घटना: युवक की जबरन घुसपैठ

पुलिस के अनुसार, आरोपी जीतेन्द्र कुमार (23 वर्ष) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का निवासी है। 20 मई की सुबह 9:45 बजे वह गैलेक्सी अपार्टमेंट के आसपास संदिग्ध रूप से घूमता पाया गया।
सलमान की सुरक्षा में तैनात अधिकारी संदीप नारायण ने उसे वहां से हटने को कहा, लेकिन युवक ने आक्रोशित होकर अपना मोबाइल तोड़ दिया और चला गया।
हालांकि, शाम 7:15 बजे वह दोबारा लौटा और एक स्थानीय निवासी की कार के पीछे-पीछे परिसर में घुस गया। सतर्क पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर बांद्रा पुलिस को सौंप दिया।

दूसरी घटना: महिला ने की घुसने की कोशिश

घटना के अगले ही दिन यानी 21 मई की रात, एक महिला जिसकी पहचान ईशा छाबड़ा के रूप में हुई है, सलमान के घर में जबरन घुसने की कोशिश करती नजर आई। उसे भी पुलिस ने तत्काल अरेस्ट कर लिया और पूछताछ की जा रही है।

FIR दर्ज, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

बांद्रा पुलिस ने संदीप नारायण की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारीयों के मुताबिक, दोनों घटनाओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी युवक के मानसिक स्वास्थ्य की भी पड़ताल की जा रही है।

Related Post

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home