CG News : छत्तीसगढ़ में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों पर सख्त एक्शन

CG News : छत्तीसगढ़ में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों पर सख्त एक्शन

CG News : छत्तीसगढ़ में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों पर सख्त एक्शन

CG News : छत्तीसगढ़ सरकार ने अवैध रूप से राज्य में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों और अन्य अवैध अप्रवासियों पर सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया है। राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने घोषणा की है कि अवैध अप्रवासियों की पहचान और उन्हें राज्य से निष्कासित करने के लिए विशेष टास्क फोर्स (STF) का गठन किया जाएगा.

गृह मंत्री विजय शर्मा ने किया बड़ा ऐलान

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों और अन्य अवैध अप्रवासियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करने की घोषणा की है. गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना और नागरिक अधिकारों की रक्षा करना है.

गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से रह रहे लोगों को पुलिस के सामने आकर अपना स्पष्टीकरण देना होगा, अन्यथा उन्हें राज्य छोड़ना पड़ेगा. उन्होंने कहा, “यह अभियान राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, क्योंकि ऐसे लोग न केवल नागरिक अधिकारों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि गंभीर सुरक्षा चुनौतियां भी पैदा करते हैं.

विशेष टास्क फोर्स (STF)का गठन

सरकार ने हर जिले में विशेष टास्क फोर्स (STF) का गठन करने का निर्णय लिया है, जो अवैध अप्रवासियों की पहचान और कार्रवाई के लिए जिम्मेदार होगी. यह टीम अवैध दस्तावेजों के आधार पर पहचान पत्र प्राप्त करने वाले व्यक्तियों की भी जांच करेगी.

दस्तावेजों की सख्त जांच

सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि राशन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड जैसे दस्तावेजों का सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से पहचान पत्र प्राप्त करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home