CG News : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेता नवीन मसीह पर गुंडागर्दी का आरोप, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

CG News : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेता नवीन मसीह पर गुंडागर्दी का आरोप, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

CG News : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नेता नवीन मसीह पर गुंडागर्दी का आरोप, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

CG News : बिलासपुर शहर एक बार फिर राजनीतिक रसूख के साए में हुए उत्पीड़न की घटनाओं से चर्चा में है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता नवीन मसीह पर गंभीर आरोप लगे हैं, जिनमें गुंडागर्दी, परिवार के सदस्यों से मारपीट और जान से मारने की धमकी शामिल है। पीड़ित कोई और नहीं, बल्कि उनके सगे भाई राकेश मसीह और उनका परिवार है।
यह घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है और इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि महिलाएं चिल्ला रही हैं, बच्चे भयभीत हैं और नवीन मसीह गालियां देते हुए हिंसक व्यवहार कर रहे हैं।

पारिवारिक विवाद ने ली हिंसक शक्ल

जानकारी के अनुसार, विवाद पारिवारिक जमीन को लेकर था। राकेश मसीह अपने मकान का निर्माण करवा रहे थे, जिसे लेकर नवीन मसीह ने आपत्ति जताई। इसी दौरान रविवार को यह विवाद अचानक हिंसक हो गया। नवीन मसीह अपने कुछ साथियों के साथ राकेश के घर में घुसा और महिलाओं व बच्चों को नहीं बख्शा। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

मोहल्लेवासियों का आक्रोश

स्थानीय रहवासियों ने नवीन मसीह पर कई पुराने आरोप भी लगाए हैं। मोहल्लेवासियों के अनुसार, नवीन भाजपा नेता होने का फायदा उठाते हुए जबरन वसूली, नशाखोरी, और महिलाओं से अभद्रता जैसे कृत्यों में लिप्त रहा है। उनका दावा है कि कई बार पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, क्योंकि राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस हाथ बाँधे खड़ी रहती है।

पुलिस जांच के भरोसे

इस पूरे मामले में तारबाहर थाना प्रभारी कृष्ण चंद्र सिदार का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी सबूतों और पक्षों की जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सवाल खड़े करती है यह घटना

इस मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या राजनीतिक रसूख कानून से ऊपर है? जब एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ा व्यक्ति अपने ही भाई के परिवार को निशाना बना सकता है, तो आम जनता की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा?

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home