CG News : 20 साल से मुआवजे की आस, किसान फिर भूख हड़ताल पर — कब मिलेगा इंसाफ?

CG News : 20 साल से मुआवजे की आस, किसान फिर भूख हड़ताल पर — कब मिलेगा इंसाफ?

CG News : 20 साल से मुआवजे की आस, किसान फिर भूख हड़ताल पर — कब मिलेगा इंसाफ?

CG News : जिले के बिलाईगढ़ ब्लॉक स्थित सोनिया जलाशय परियोजना के डूब प्रभावित किसानों की आंखों में अब भी मुआवजे की उम्मीद जिंदा है। लेकिन अफसरशाही की अनदेखी और वादों की भरमार ने किसानों के सब्र का बांध तोड़ दिया है। बीते 20 वर्षों में 13 कलेक्टर बदल गए, मगर किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा आज तक नहीं मिला।

धरने से दंडवत तक, किसान फिर भी बेबस

अपनी ही ज़मीन के मुआवजे के लिए किसान लगातार प्रशासन के दरवाज़े खटखटा रहे हैं। ज्ञापन सौंपना, दंडवत प्रदर्शन, धरना और अब भूख हड़ताल तक का रास्ता अपनाने के बावजूद आज तक समस्या जस की तस बनी हुई है।

75 वर्षीय एक महिला किसान ने भावुक होकर कहा,
“75 साल की हो गई हूं… अब तो लगता है मरने के बाद ही मुआवजा मिलेगा।”

‘चप्पलें नहीं, अब पैर घिस चुके हैं’ — किसानों की पीड़ा

किसानों ने बताया कि इतने वर्षों में सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते-काटते उनकी चप्पलें घिस गईं, अब तो पैर भी घिस चुके हैं। कई किसान इस 20 साल की लंबी लड़ाई में दुनिया छोड़ चुके हैं, लेकिन सरकारी उदासीनता आज भी नहीं टूटी।

एसडीएम का आश्वासन 15 दिनों में समाधान

किसानों के इस आंदोलन के बाद मामले पर प्रशासन ने प्रतिक्रिया दी है। एसडीएम ने जल संसाधन विभाग को पत्र भेजकर 15 दिन के भीतर मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया है।
हालांकि, किसानों का कहना है कि वे अब आश्वासनों से नहीं, व्यवहारिक न्याय से कम कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे।

Related Post