CG News : नक्सलियों का छिपा ठिकाना उजागर, नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज

CG News : नक्सलियों का छिपा ठिकाना उजागर, नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज

CG News : नक्सलियों का छिपा ठिकाना उजागर, नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज

CG News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। सुकमा और बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों को खूंखार नक्सली हिड़मा का एक और सीक्रेट कंक्रीट बंकर मिला है। यह बंकर नक्सलियों का अंडरग्राउंड अड्डा था, जहां हिड़मा समेत बड़े नक्सली लीडर्स छिपा करते थे। फोर्स ने इस बंकर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है।

नक्सलियों का सुरक्षित ठिकाना था यह बंकर

यह बंकर नक्सलियों के कोर इलाके में स्थित था और इसे पूरी तरह कंक्रीट से तैयार किया गया था। यहां हथियारों का भंडारण होता था। जानकारी के मुताबिक, यह नक्सलियों का अस्थायी ठिकाना था। इससे पहले भी सुरक्षा बलों को दो और बंकर मिल चुके हैं, जिनमें बम और बंदूक बनाने का काम होता था।

बौखलाए नक्सलियों ने फिर जारी किया पर्चा

इस ऑपरेशन के बाद नक्सली बौखलाए नजर आ रहे हैं। उन्होंने तीसरी बार पर्चा जारी कर जवानों को चेतावनी दी है – “मारते रहोगे तो शांति वार्ता संभव नहीं, एक महीने के लिए ऑपरेशन रोका जाए”
हालांकि, सुरक्षा बल 2026 तक नक्सलियों के खात्मे की रणनीति पर तेज़ी से काम कर रहे हैं। कुछ क्षेत्रों को नक्सल मुक्त घोषित भी किया जा चुका है।

कैसे मिला जवानों को यह बंकर?

18 अप्रैल को कोबरा 208 बटालियन की टीम जीड़पल्ली कैंप से ऑपरेशन पर निकली थी। पामेड़ थाना क्षेत्र के मुर्कराजगुट्टा के जंगलों में तलाशी के दौरान जवानों की नजर एक संदिग्ध जगह पर पड़ी। जांच के बाद वहां करीब 20×8 फीट आकार का बंकर मिला। सतर्कता के साथ बंकर की तलाशी ली गई, जहां से सोलर प्लेट और अन्य जरूरी सामान बरामद हुए।

नक्सलियों के 12 और ठिकाने भी किए गए ध्वस्त

बंकर के साथ-साथ फोर्स ने आसपास के जंगलों में 12 अन्य ठिकानों को भी चिन्हित कर ध्वस्त किया है, जहां नक्सली अपना सामान डंप किया करते थे। सुरक्षा बलों ने इन ठिकानों को खत्म कर नक्सलियों की रीढ़ तोड़ने का काम किया है।

जनवरी में भी मिला था हिड़मा का अंडरग्राउंड बंकर

करीब 3 महीने पहले, जनवरी 2025 में तुलमेर (सुकमा) में हिड़मा का एक और बंकर मिला था। यह 10 फीट गहरा और 12 से 14 फीट चौड़ा था। ऊपर लकड़ी, मिट्टी और पत्तों से इसे इस तरह ढका गया था कि किसी को इसकी मौजूदगी का अंदाजा न हो। इसके अंदर हथियार और बम बनाने की मशीनें, बारूद और तार रखे गए थे। इसे DRG जवानों ने पूरी तरह नष्ट कर दिया।

Related Post

Latest News
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home