CG News :लंदन वीजा का झांसा देकर 19 लाख की ठगी, होटल कुक फरार, पुलिस जांच में जुटी

CG News :लंदन वीजा का झांसा देकर 19 लाख की ठगी, होटल कुक फरार, पुलिस जांच में जुटी

CG News :लंदन वीजा का झांसा देकर 19 लाख की ठगी, होटल कुक फरार, पुलिस जांच में जुटी

CG News : रायपुर के तेलीबांधा इलाके में एक हैरान कर देने वाला ठगी का मामला सामने आया है। यहां के एक होटल में कुक के तौर पर काम करने वाले युवक ने लंदन में नौकरी दिलाने के नाम पर 6 कर्मचारियों से करीब 19 लाख रुपए ठग लिए और फिर फरार हो गया। अब पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लंदन में काम दिलाने का झांसा

तेलीबांधा पुलिस को समीर भीलवार नामक कर्मचारी ने शिकायत में बताया कि वह मई 2023 में गौरव गार्डन होटल में काम करता था। वहां पर कुक विवेक सिंह ठाकुर ने खुद को पूर्व विदेश में कार्यरत बताते हुए सभी कर्मचारियों को लंदन में काम दिलाने का झांसा दिया। उसने कहा कि वहां बहुत पैसा है और हम सब मिलकर विदेश में अच्छा कमा सकते हैं।

विवेक सिंह ने बताया कि वीजा बनवाने में प्रति व्यक्ति साढ़े तीन लाख रुपए का खर्च आएगा, लेकिन ये रकम किश्तों में दी जा सकती है। इस पर समीर के साथ अंकित रतोडी, छतलाल देवांगन, सुमीत मुसान, मनोज नाहक और मनीष एम संगमा ने विवेक को किश्तों में कैश और ऑनलाइन माध्यम से कुल 19 लाख रुपए दे दिए।

नौकरी छोड़कर फरार

इतना ही नहीं, विवेक ने वीजा प्रक्रिया के लिए सभी कर्मचारियों से पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी भी जमा करवा ली। लेकिन महीनों बीतने के बाद भी किसी को वीजा नहीं मिला। जब कर्मचारियों ने पूछताछ की, तो वह हर बार बात को टालता रहा। अंततः वह होटल की नौकरी छोड़कर फरार हो गया और फोन भी बंद कर दिया।

अब इस धोखाधड़ी का मामला तेलीबांधा थाने में पहुंचा है, जहां पुलिस ने विवेक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले से जुड़े दस्तावेज और ट्रांजैक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में है।

Related Post

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home