लखनऊ: राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में 19 वर्षीय छात्रा अनिका रस्तोगी की संदिग्ध मौत ने हड़कंप मचा दिया है। अनिका तीसरे वर्ष की एलएलबी की छात्रा थी और उसके पिता दिल्ली में एनआईए (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) के आईजी पद पर तैनात हैं। यह मामला तब सामने आया जब अनिका के दोस्तों ने सुबह उसे बुलाने के लिए उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़ने पर अनिका का शव फर्श पर पड़ा मिला।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, इस घटना की जांच चल रही है और छात्रा की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

मामले की जांच पड़ताल कर रही पुलिस

इस घटना से पूरी यूनिवर्सिटी और हॉस्टल में हड़कंप मच गया। सूचनी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कमरे की छानबीन कर रही है। पुलिस अनिका के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है। अनिका के पिता संतोष रस्तोगी आईपीएस अधिकारी हैं और वे इस वक्त एनआईए दिल्ली में आईजी हैं। पुलिस ने छात्रा के घरवालों को मामले की जानकारी दे दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि छात्रा की मौत कैसे हुई।

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.