दिल्ली: 6 दिन की बच्ची का मां ने घोंटा गला, छत पर फेंका शव

दिल्ली से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 6 दिन की बच्ची को एक उसी की मां ने जान से मार दिया. घटना दिल्ली के ख्याला की है. घटना शुक्रवार की है. हैरानी की बात तो ये है कि अपनी खुद की बच्ची की जान लेने वाली इस महिला ने पुलिस को भी टहलाने की कोशिश की. आरोपी मां ने पुलिस को बताया कि उसने रात को बच्ची को दूध पिलाया और सो गई, जब सुबह उठी तो बच्ची उसके पास नहीं थी. पुलिस के शक ने मामले का खुलासा हुआ.

पुलिस के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में 28 साल की आरोपी मां शिवानी ने बताया कि उसे पिछली रात अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी और वह अपने मायके आ गई थी. रात करीब 2 से 2:30 बजे उसने बच्ची को दूध पिलाया और जब सुबह 4:30 बजे उसकी नींद खुली तो बच्ची वहां नहीं थी. पड़ोस के सीसीटीवी और आस-पास के घरों और इलाकों की जांच के लिए टीमें गठित की गई थीं.

मां के व्यवहार से पुलिस को हुआ शक

जब तलाशी चल रही थी तो शिवानी ने कहा कि उन्हें टांके हटवाने के लिए अस्पताल जाना होगा. एक मां जिसकी 6 दिन की बच्ची गायब है वह अस्पताल जाने की बात इतने आराम से कर रही है, पुलिस को ये बात थोड़ी अजीब लगी, लेकिन फिर भी उसकी मेडिकल कंडीशन को देखते हुए पुलिस ने उन्हें नहीं रोका और अस्पताल जाने दिया. तलाशी के दौरान बगल के घर की छत पर एक बैग पड़ा मिला, जिसे खोलने पर उसमें बच्ची मिली. बच्ची के मिलते ही परिवार वालों में हड़कंप मच गया. इसके बाद बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन बच्ची की मौत हो चुकी थी.

पड़ोसी की छत पर मिला बच्ची का शव

चूंकि मां का व्यवहार थोड़ा संदिग्ध था इसलिए माता-पिता का पता लगाने के लिए अस्पताल, बस/मेट्रो स्टेशनों और शाहदरा में उनके निवास पर पुलिस टीम को भेजा गया. जब महिला को ढूंढा गया और उससे पूछताछ की गई, तो वह टूट गई और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. शिवानी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि यह उसकी चौथी बच्ची थी, जिसमें से दो की पहले ही मौत हो चुकी है. इस वजह से उसे काफी सामाजिक तानों का सामना करना पड़ रहा था. बच्चे को दूध पिलाते समय वो इसी के बारे में सोच रही थी जिसके चलते उसने बच्ची का गला घोंट दिया और फिर उसे बगल की छत पर फेंक दिया लेकिन उसके बाद वह सो नहीं पाई और उसे समझ नहीं आया कि वह परिवार के सदस्यों को क्या बताए? इसलिए उसने उन्हें बताया कि बच्चा गायब है. महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन उसके बयान की पुष्टि करने और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News
CG News: बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में एक भी आयरन और फ्लोराइड रिमूवल प्लांट नहीं, स्वास्थ्य पर मंडरा रहा गंभीर खतरा CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क दुर्घटना में बढ़ाई मुआवजे की राशि, 17.40 लाख से बढ़ाकर 24.39 लाख रुपए करने का दिया आदेश CG News: छत्तीसगढ़ में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाएं तेज, विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 होने की संभावना CG News: दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत, 1500 डिग्री तापमान की चपेट में आने से झुलसे CG News: बिलासपुर में गुपचुप खाने के बाद एक ही परिवार के सात सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार, सिम्स अस्पताल में चल रहा इलाज CG News: छत्तीसगढ़ के 30 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता अटकी, 23 अक्टूबर तक कमियां दूर करने का निर्देश
Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home