दिल्ली-NCR, UP से लेकर महाराष्ट्र तक बारिश का अलर्ट

दिल्ली एनसीआर में लोग दो दिनों से चिपचिपी गर्मी से परेशान हैं. बिना कूलर-एसी के कहीं बैठ पाना भी मुश्किल हो गया है. हालांकि आज थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. इसी प्रकार उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज बारिश होने की पूरी संभावना है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने नोएडा से लेकर बलिया तक और गोरखपूर से लेकर चित्रकूट तक दस से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों यानी रविवार और सोमवार को उत्तर प्रदेश ही नहीं, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान के अलावा दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा-पंजाब में भी बारिश हो सकती है.मौसम विभाग ने इन सभी राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बारिश होने से लोगों को इन दो दिनों के लिए उमस और गर्मी से राहत मिल जाएगी. वहीं छुट्टी यानी रविवार को बारिश होने से लोगों का दिन अच्छा बीतेगा. मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 48 घंटों के अंदर देश भर के मौसम में काफी बदलाव आने हैं. आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम अस्थिर रहेगा. इस दौरान कुछ जिलों में हल्की तो कुछ जगह पर मूसलाधार बारिश हो सकती है.

नोएडा-गाजियाबाद में 3 से 5 सितंबर तक बारिश

हालांकि जबकि धूप और उमस की स्थिति भी थोड़ी राहत के साथ बनी रहेगी. इस रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा से लेकर लखनऊ तक बारिश होने की संभावना है. इसी प्रकार प्रयागराज, अंबेडकर नगर, सीतापुर, हाथरस, कौशांबी, बुलंदशहर, जौनपुर, प्रतापगढ़ और बलिया में भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. इसी प्रकार 3 से पांच सितंबर तक उत्तर प्रदेश के नोएडा गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.

देश के इन राज्यों में भी होगी बारिश

मौसम की हलचल पर नजर रखने वाली वेबसाइट स्काईमेट वेदर के मुताबिक आज आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. इसी प्रकार आज कर्नाटक और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के अलावा पूर्वोत्तर भारत में भी कई जगह अच्छी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की इस रिपोर्ट के मुताबिक आज पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों के अलावा केरल, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home