CG News : अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने किया बड़ा ऐलान — अब नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
CG News : छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बड़ा हलचल उस वक्त पैदा हो गया, जब खनिज विकास निगम के अध्यक्ष और अकलतरा विधानसभा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने सार्वजनिक तौर पर ऐलान किया कि वे अब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके इस फैसले के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
दो बार विधायक रह चुके सौरभ सिंह
सौरभ सिंह जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रत्याशी रिचा जोगी को हराकर जीत दर्ज की थी। हालांकि, साल 2023 के विधानसभा चुनाव में वे कांग्रेस के उम्मीदवार राघवेंद्र कुमार से हार गए थे।
सौरभ सिंह ने किया बड़ा ऐलान
सौरभ सिंह के इस ऐलान के बाद उनके समर्थकों में हलचल है और राजनीतिक विश्लेषक इसे भाजपा की आगामी रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अकलतरा सीट पर भाजपा किस नए चेहरे को सामने लाती है और सौरभ सिंह का अगला राजनीतिक कदम क्या होगा।