National News: बजट 2026 का असर आम आदमी पर, कपड़े-जूते सस्ते, शराब और ट्रेडिंग पड़ेगी भारी
National News: केंद्रीय बजट 2026 में इस बार केवल बड़े आर्थिक फैसले ही नहीं, बल्कि आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को भी प्राथमिकता दी गई है, बजट के बाद बाजार में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि, किन चीजों के दाम घटेंगे और किन पर खर्च बढ़ेगा, कपड़े, जूते, दवाएं और घरेलू सामान जैसे प्रोडक्ट्स सीधे तौर पर आम आदमी की जेब से जुड़े होते हैं.
कपड़े और फैशन प्रोडक्ट होंगे सस्ते
बजट 2026 के बाद कपड़ों और फैशन से जुड़े कई आइटम्स की कीमतों में कमी आने की संभावना है, इससे खासतौर पर मिडिल क्लास परिवारों को राहत मिलेगी, रोजमर्रा के पहनावे के साथ-साथ ट्रेंडी कपड़े भी अब पहले से कम दाम में मिल सकते हैं.

लेदर प्रोडक्ट्स और जूतों में राहत
चमड़े से बने जूते, बैग और अन्य लेदर प्रोडक्ट्स को लेकर भी अच्छी खबर है, इनके दाम घटने से क्वालिटी फुटवियर ज्यादा किफायती होगा और घरेलू लेदर इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा.
खेल और फिटनेस का सामान होगा किफायती
युवाओं में खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स इक्विपमेंट को सस्ता किया गया है, इससे स्कूल, खेल संस्थान और फिटनेस प्रेमियों को सीधा फायदा मिलेगा.
दवाओं के दाम घटेंगे
बजट 2026 में स्वास्थ्य क्षेत्र को भी बड़ी राहत मिली है, कैंसर समेत गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली कई अहम दवाओं के दाम घटने की उम्मीद है, जिससे इलाज का खर्च कम होगा, बजट में बीड़ी के दाम घटने के संकेत मिले हैं, जबकि सिगरेट पर टैक्स में कोई राहत नहीं दी गई है, यह फैसला स्वास्थ्य नीति के अनुरूप बताया जा रहा है.
इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर प्रोडक्ट होंगे सस्ते
माइक्रोवेव ओवन जैसे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर एनर्जी से जुड़े प्रोडक्ट्स की कीमतों में कमी आ सकती है, जिससे रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा.
बजट 2026 में क्या महंगा हुआ?
• शराब पर टैक्स में राहत नहीं, दाम बढ़ने की संभावना
• फ्यूचर और ऑप्शन ट्रेडिंग करने वालों पर बढ़ेगा खर्च,
बजट 2026 ने आम आदमी को कई मोर्चों पर राहत दी है, लेकिन कुछ शौक और निवेश अब ज्यादा खर्चीले हो सकते हैं, ऐसे में बजट का असर आपकी लाइफस्टाइल और खर्चों पर सीधा दिखेगा.