MP News: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित, सीएम मोहन यादव ने जारी किया परिणाम

MP News: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित, सीएम मोहन यादव ने जारी किया परिणाम

MP News: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित, सीएम मोहन यादव ने जारी किया परिणाम

MP News: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2026 के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में आधिकारिक रूप से परिणाम जारी किया। इस अवसर पर राज्य के शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026

इस वर्ष 12वीं परीक्षा में कुल 6,89,746 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच किया गया था।
• कुल पास प्रतिशत: 76.01% (नियमित छात्र)
• स्वाध्यायी छात्र: 30.60%
• छात्राएं: 79.41%
• छात्र: 72.39%

12 वीं टॉपर्स

भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने 500 में से 494 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से टॉप किया।

जिलेवार प्रदर्शन

झाबुआ जिला पहले स्थान पर रहा जबकि अनूपपुर दूसरे स्थान पर रहा।
इस वर्ष करीब 1 लाख 99 हजार छात्र फेल हुए हैं, हालांकि किसी भी छात्र को पूरक (Supplementary) घोषित नहीं किया गया है।
नई शिक्षा नीति के तहत अब द्वितीय अवसर परीक्षा 7 मई 2026 से आयोजित की जाएगी।

10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026

10वीं परीक्षा में इस वर्ष कुल 8,97,061 छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी।
• कुल पास प्रतिशत: 73.42%
• छात्राएं: 77.52%
• छात्र: 69.31%
10वीं टॉपर
पन्ना जिले की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।

स्कूल प्रदर्शन

सरकारी स्कूलों का परिणाम 76.80% रहा, जो निजी स्कूलों के 68.64% से बेहतर है, एमपी बोर्ड 2026 के परिणामों में इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों कक्षाओं में उच्च पास प्रतिशत और टॉपर्स की मजबूत सूची ने शिक्षा स्तर में सुधार के संकेत दिए हैं। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर में प्रवासी मजदूरों के लिए बड़ी राहत, आसान प्रक्रिया से मिलेगा 5 किलो LPG सिलेंडर

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

panel21.com - panel21 Resources and Information.