CG News: महतारी वंदन योजना से महिलाओं के नाम काटे जाने का आरोप, शिक्षा मंत्री ने किया पलटवार
CG News: कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर महतारी वंदन योजना से महिलाओं के नाम काटे जाने का आरोप लगाया था, जिस पर स्कूल शिक्षा मंत्री ने पलटवार करते हुए जवाब दिया है |
शिक्षा मंत्री का पलटवार
कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया कि, उनके द्वारा महतारी वंदन योजना से लाभार्थी महिलाओं के नाम काट दिए गए हैं, जिस पर अब स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पलटवार करते हुए कहा है कि, पहले कांग्रेस हीं बताए कि, उन्होंने युवाओं को 25,000 रूपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, तो उसमें से अब तक कितने युवाओं को राशि दी गई?
इसी के साथ शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, आज महतारी वंदन योजना की 20 वीं क़िस्त गृह मंत्री अमित शाह के हाथों जारी की जा रही है, सरकार द्वारा पूरी ईमानदारी से महिलाओं के खाते में पैसे दिए जा रहे हैं|
गृह मंत्री के दौरे पर शिक्षा मंत्री का बयान
इसी के साथ शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बारे में बात की और कहा कि, केन्द्रीय गृह मंत्री का बस्तर दौरा हमारे लिए गौरव की बात है और उनके नेतृत्व में चलाया जा रहा नक्सलियों के लिए अभियान जारी है, जिसके चलते छत्तीसगढ़ अब जल्द हीं नक्स्लमुक्त राज्य बनेगा |