CG News: जगदलपुर में दर्दनाक अंत, प्यार में टूटे दिल ने ले ली जान
CG News: जगदलपुर में एक युवक ने प्रेमिका से नाराजगी के चलते जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों के बीच 8 साल से संबंध थे, लेकिन हाल में बातचीत बंद थी। मानसिक तनाव के चलते युवक ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
युवक ने उठाया खौफनाक कदम
जगदलपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेम कहानी का अंत बेहद दुखद तरीके से हुआ। परपा थाना क्षेत्र के तोकापाल में 24 वर्षीय हिमांशु मौर्य ने प्रेमिका की बेरुखी से आहत होकर जहर का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था, लेकिन हाल ही में बातचीत बंद हो गई थी।
जहर खाने के बाद प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक
जानकारी के मुताबिक, जहर खाने के बाद भी युवक सीधे अपनी प्रेमिका के सेंटर पहुंचा और उससे बात न करने को लेकर नाराजगी जताई। उसने प्रेमिका को अपने जहर खाने की जानकारी भी दी, लेकिन कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। युवती के पिता की सूचना पर पुलिस की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।
इलाज के दौरान मौत
अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह घटना वाले दिन बिना खाना खाए घर से निकला था और रास्ते में जहर खरीदकर सेवन किया। मृतक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और परिवार में मां व छोटा भाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।