CG News : घर के किचन में घुसा तेंदुए का शावक, 8 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित पकड़ा गया

CG News : घर के किचन में घुसा तेंदुए का शावक, 8 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित पकड़ा गया

CG News : घर के किचन में घुसा तेंदुए का शावक, 8 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित पकड़ा गया

CG News : कांकेर जिले के दुधावा गांव में शुक्रवार सुबह एक तेंदुए का शावक अचानक एक घर के किचन में घुस गया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। करीब 8 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित रूप से पिंजरे में कैद कर लिया।
किचन में छुपा, हमला कर घायल किया
घटना वेद प्रकाश नेताम के घर में सुबह 6 बजे हुई, जब वे घर से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान तेंदुए से आमना-सामना हो गया। वेद प्रकाश जान बचाकर भागे, लेकिन जब उन्हें याद आया कि उनका भतीजा डिकेश्वर नेताम घर के अंदर सो रहा है, वे उसे बचाने लौटे और तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। घायल वेद को इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया।

जाल और पिंजरे से कैद में आया तेंदुआ
वन परिक्षेत्र सरोना की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घर के चारों ओर जाली और मुख्य दरवाजे पर पिंजरा लगाया। दोपहर करीब डेढ़ बजे, जब गांव का माहौल शांत हुआ, तेंदुआ पिंजरे की ओर निकला और जैसे ही अंदर गया, पिंजरे का दरवाजा बंद हो गया। तेंदुए को काबू कर लिया गया।

रेस्क्यू के बाद होगी मेडिकल जांच
वन विभाग के एसडीओ चंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि तेंदुए का पहले स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा, फिर उसे कांकेर के जंगलों में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। रेस्क्यू ऑपरेशन में वन अमले ने बड़ी सूझबूझ से काम लिया।

दुधावा में तेंदुओं का आतंक
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले एक साल में 6 बच्चों पर तेंदुए ने हमला किया, जिनमें से एक का केवल कंकाल ही मिला। ग्रामीणों ने इलाके में चार तेंदुए होने की आशंका जताई है। अब तक वन विभाग दो तेंदुओं को पकड़ चुका है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली है।

बचे हुए तेंदुओं पर होगी नजर
वन विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि दुधावा के जंगलों में बचे दो अन्य तेंदुओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। विभाग का लक्ष्य है कि गांव में कोई अनहोनी घटना ना हो, इसलिए हर गतिविधि पर ड्रोन और कैमरे के ज़रिए नजर रखी जाएगी।

Related Post

sonbahis girişsonbahissonbahis güncelgameofbetvdcasinomatbetgrandpashabetgrandpashabetエクスネスMeritbetmeritbet girişMeritbetVaycasinoBetasusBetkolikMeritbetmeritbetMeritbet girişMeritbetgiftcardmall/mygiftkomutantestkomutantest girişpanelpanel girişkomutankomutan girişcasibomcasibom girişcasibom güncel girişbetciobetcioromabetromabetromabetteosbetteosbetbetnisalobetbetrasonbahisrinabetcasinomilyonjojobetjojobetalobetalobetromabetromabetbetsmovebetsmoveartemisbetartemisbetlunabetlunabetceltabetceltabetteosbetteosbetroketbetroketbetbetkolikbetkolikmeritbetromabetromabetalobetalobetroketbetroketbetprensbetprensbetteosbetteosbetcasivalcasivalyakabetyakabetcasiveracasiveraorisbetorisbetjojobetjojobetalobetalobetromabetromabetbetsmovebetsmoveartemisbetartemisbetlunabetlunabetteosbetteosbetbetsiteleribetsitelericeltabetceltabetroketbetroketbetbetkolikbetkolikkingbettingkingbettingromabetromabet girişkulisbetkulisbet giriştrendbettrendbet girişibizabetibizabet girişextrabetextrabet girişgalabetgalabet girişpradabetpradabet girişsonbahissonbahis girişalobetalobet giriş