CG News: मानसिक स्थिति ठीक न होने से, बुजुर्ग ने निगली 6 ब्लेड
CG News :छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग की मानसिक स्थिति ठीक न होने से उसने 6 सेविंग ब्लेड निगल ली , घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया , फिलहाल बुजुर्ग की हालत स्थिर है |
जानकारी के मुताबिक
परिजनों ने बताया कि, बुजुर्ग की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, उन्होंने पहले भी खुद को चोट पहुँचाने की कोशिश की थी और आज भी उन्होंने खुद को चोट पंहुचाने के लिए 6 ब्लेड निगल ली, तकलीफ होने पर वे कुछ भी बता नहीं पा रहे थे और उन्हें खाने –पीने में भी तकलीफ हो रही थी ,जिसके बाद उन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया |
ऑपरेशन के बाद हालत स्थिर
सिम्स अस्पताल की एचओडी डॉक्टर आरती पाण्डेय, एनेस्थिमिया विभाग की प्रमुख डॉक्टर मधुमिता मूर्ति और डॉक्टर विद्याभूषण साहू द्वारा बुजुर्ग का ऑपरेशन किया गया, उन्होंने बताया कि बुजुर्ग की हालत काफी गंभीर थी ,थोड़ी सी भी देरी होने पर बुजुर्ग की जान जा सकती थी, लेकिन एंडोस्कोपी तकनीक की सहायता से बुजुर्ग का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया |