CG News: विधानसभा में कई विधेयकों पर मुहर, धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक वापस
CG News: विधानसभा के बजट सत्र में गृह मंत्री विजय शर्मा ने राज्यपाल द्वारा लौटाए गए छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक, 2006 पर विचार का प्रस्ताव रखा, चर्चा के बाद सदन की अनुमति से सरकार ने इस विधेयक को वापस ले लिया.
भू-राजस्व संशोधन विधेयक पारित
इसके अलावा राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक, 2026 को पुनः प्रस्तुत किया, इस प्रस्ताव को सदन में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया, मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक, 2026 और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक, 2026 के पुनर्स्थापन प्रस्ताव पेश किए, दोनों प्रस्तावों को विधानसभा ने सर्वसम्मति से स्वीकृति दी.
अनुदान मांगों पर चर्चा शुरू
इन सभी प्रस्तावों के पारित होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जुड़े विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा शुरू की गई, हालांकि इस चर्चा में विपक्ष ने भाग नहीं लिया, जिससे सदन की कार्यवाही एकतरफा नजर आई.