CG News : पश्चिम बंगाल में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव का हमला, ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग

CG News : पश्चिम बंगाल में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव का हमला, ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग

CG News : पश्चिम बंगाल में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव का हमला, ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग

CG News : छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। डिप्टी सीएम ने ममता सरकार पर दंगों और बढ़ते अपराधों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है।

“बंगाल में कानून का राज खत्म” – अरुण साव

अरुण साव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। ममता बनर्जी राज्य को संभालने में असफल रही हैं। लोगों की जान-माल की सुरक्षा नहीं हो रही, और दंगे व अपराध उनके संरक्षण में बढ़ रहे हैं। यह बेहद दुखद है। इस पूरे मामले की गहन जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। ममता बनर्जी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।”

केंद्र सरकार की नीतियों की तारीफ, विपक्ष पर तीखा हमला

अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में केंद्र सरकार की “भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस” नीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि “सभी कानूनी प्रक्रियाएं निष्पक्षता के साथ चलाई जा रही हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश हर मोर्चे पर मजबूत हो रहा है।” इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि “सपा सिर्फ एक परिवार के हितों के लिए काम करती है। यह समाज में भ्रम और विभाजन पैदा करती है। वहीं कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है। दोनों पार्टियों ने कभी समाज के व्यापक हितों की चिंता नहीं की, बस अपने-अपने परिवारों के हितों को प्राथमिकता दी।”

बाबा साहेब को श्रद्धांजलि, सामाजिक समरसता की अपील

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर अरुण साव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “बाबा साहेब संविधान के शिल्पी थे। उन्होंने संघर्ष और समानता का उदाहरण स्थापित किया। उनका जीवन आज भी हमें प्रेरणा देता है। संविधान के जरिए उन्होंने देश को एक मजबूत आधारशिला दी।”

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और समाज में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए।

Related Post

panel21.com - panel21 Resources and Information.