CG News :प्राचार्य ने विद्यार्थियों के चोटी, तिलक एवं रक्षा सूत्र पर टिप्पणी की, शिक्षा विभाग द्वारा निलंबित
CG News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर शिक्षकों की बदसलूकी का नया मामला सामने आया है, जिसमें प्राचार्य ने विद्यार्थियों के चोटी, तिलक और रक्षा सूत्र को लेकर टिप्पणी की, मामला सामने के बाद शिक्षा विभाग ने प्राचार्य को निलंबित किया |
जानकारी के मुताबिक
दरअसल, मामला दुर्ग जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम जेआरडी शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है, वहाँ की प्रचार्य रहीं एस.संगीता नायर ने विद्यालय के छात्रों पर चोटी ,तिलक और रक्षा सूत्र को लेकर अनुचित टिप्पणी की ,इसमें उन्होंने तिलक और रक्षा सूत्र न बांधने के संबंध में कहा |
अन्य आरोप
प्राचार्य एस.संगीता नायर पर इसके अलावा भी अन्य कई आरोप हैं, जैसे कि छत्तीसगढ़ राज्य ओपन शिक्षा परीक्षा केंद्र के कार्य में केन्द्राध्यक्ष को उनके द्वारा कोई सहयोग नहीं किया गया, साथ हीं प्राचार्य ने सेवानिवृत व्याख्याता के अवकाश लेखा से संबंधित दस्तावेजों का निराकरण भी नहीं किया और न हीं पावती दी, इसके अलावा विद्यालय के कर्मचारियों ने भी मानसिक रूप से प्रताड़ना का आरोप लगाया और कहा कि, इससे विद्यालय एवं संकुल में असंतोष का माहौल उत्पन्न हुआ |
मामला सामने आने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राचार्य पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया और उनका मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालन दुर्ग रखा गया, निलंबन की अवधि में उन्हें नियम के अनुसार, जीवन निर्वाह भत्ता देने का फैसला लिया गया |