CG News: PM Awas Yojana 2.0: गरीब परिवारों के लिए पक्के घर 2.5 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता, आवेदन प्रक्रिया शुरू

CG News: PM Awas Yojana 2.0: गरीब परिवारों के लिए पक्के घर 2.5 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता, आवेदन प्रक्रिया शुरू

CG News: PM Awas Yojana 2.0: गरीब परिवारों के लिए पक्के घर 2.5 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता, आवेदन प्रक्रिया शुरू

CG News: बालोद जिले के गुंडरदेही नगर पंचायत क्षेत्र में लंबे समय से कच्चे मकानों में रहने वाले और आबादी भूमि पर सुरक्षित रूप से काबिज परिवारों के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के तहत पात्र हितग्राहियों को 2.5 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिससे वे अपने पक्के मकान का निर्माण कर सकें।

आवेदन प्रक्रिया शुरू

नगर पंचायत प्रशासन ने योजना के लिए सर्वे और आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। शासन ने भूमि संबंधी नियमों को सरल बनाया है, ताकि अधिक से अधिक गरीब परिवार इसका लाभ उठा सकें। योजना में प्राथमिकता उन परिवारों को दी जाएगी, जो लंबे समय से सुरक्षित रूप से काबिज हैं और नियमित रूप से नगरीय टैक्स का भुगतान कर रहे हैं।

हेल्पडेस्क और शिविर

नगर पंचायत गुंडरदेही कार्यालय में विशेष हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहां नागरिक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, आने वाले दिनों में वार्डों में विशेष शिविर भी आयोजित किए जाएंगे, जहां मौके पर ही फॉर्म भरे जा सकेंगे।

आवश्यक दस्तावेज

पात्र नागरिकों को आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज तैयार करने होंगे,
• परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
• निवास प्रमाण पत्र (वोटर आईडी/परिचय पत्र)
• BPL/प्राथमिकता श्रेणी का राशन कार्ड
• बैंक पासबुक (आधार से लिंक होना अनिवार्य)
• आबादी भूमि पर काबिज होने का प्रमाण या पुराने टैक्स भुगतान की रसीद
• परिवार के मुखिया की पासपोर्ट साइज फोटो
• आधार लिंक वाला मोबाइल नंबर

नगर पंचायत से संपर्क

नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रमोद जैन ने सभी पात्र नागरिकों से समय रहते आवेदन करने और किसी भी समस्या पर सीधे कार्यालय में संपर्क करने की अपील की है। यह योजना गुंडरदेही के गरीब परिवारों के लिए घर का सपना साकार करने का सुनहरा अवसर है।

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में रामावतार जग्गी हत्याकांड की अंतिम सुनवाई गुरुवार को

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Circuit not found — Panel21
404 · OPEN CIRCUIT

Nothing wired to this address.

The page you asked for isn't on the panel. Head back to the main bus.

Return home