CG News: जर्जर अस्पताल का टुकड़ा गिरा, युवती घायल
CG News: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में अस्पताल में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां इलाज करने आई युवती के सिर पर अस्पताल की छत का टुकड़ा टूट कर गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई, फिलहाल युवती की हालत स्थिर है |
जानकारी के मुताबिक
खैरागढ़ जिले में नया अस्पताल भवन तो बनाया गया, लेकिन स्टाफ की कमी की वजह से उसे शुरू नहीं किया गया, जिसके चलते अस्पताल में आ रहे मरीजों को पुराने जर्जर हो चुके अस्पताल में भर्ती करना पड़ता है, लेकिन वहां भी मात्र 7 नर्सें हीं कार्यरत हैं, जानकारी के मुताबिक वह अस्पताल लगभग 88 साल पुराना है और उसकी छतें और दीवारें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं |
प्रशासन की लापरवाही
डॉक्टर विवेक बिसेन ने बताया कि, शासन को कई बार अस्पताल की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया, लेकिन शासन की तरफ से कोई जबाव नहीं आया और न हीं नए अस्पताल को शुरू किया गया|
हादसे के बाद वहां के ग्रामीण और कर्मचारी अस्पताल में अपनी जान दांव में लगा कर जा रहे हैं और काम कर रहे हैं और साथ हीं वह शासन से गुहार भी लगा रहे हैं कि, जल्द हीं अस्पताल की मरम्मत और सुधार का कार्य शुरू नहीं किया गया तो, कोई और बड़ा हादसा हो सकता है |