CG News: रायपुर में नक्सली पति – पत्नी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
CG News: छत्तीसगढ़ में पुलिस को नक्सलवाद से जुडी एक और बड़ी सफलता मिली है, जिसमें उन्होंने रायपुर में किराए के मकान में रह रहे पति – पत्नी को गिरफ्तार किया है, जो लम्बे समय से नक्सलियों के शहरी नेटवर्क में शामिल थे, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर बिलासपुर के NIA कोर्ट में पेश किया |
जानकारी के मुताबिक
दरअसल, मामला रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंगोराभाठा इलाके का है, जहाँ पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली कि, एक महिला और पुरुष द्वारा लम्बे समय से नक्सल संगठन को कई प्रकार की सूचना दी जा रही थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की तो उन्हें लोकेशन चंगोराभाठा से पता चली, जिसके बाद पुलिस ने वहाँ घेराबंदी कर छानबीन की तो उन्हें वहाँ पति – पत्नी मौजूद मिले, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया |
आरोपियों से पूछताछ
दोनों से पूछताछ की गई तो पता चला कि,वे 2017 – 18 में नक्सल संगठन में शामिल हुए थे और वे 5 – 6 सालों से रायपुर में अलग – अलग इलाकों में किराए का घर लेकर रह रहे थे और यहाँ उन्होंने इलाज के नाम पर 1 महीने पहले हीं कमरा लिया था ,उन्होंने अपना नाम जग्गू उर्फ़ रमेश कुरसम और पत्नी का नाम कमला कुरसम बताया |
पूछताछ में पति ने बताया कि , वो कई बड़े अफसरों के यहाँ गार्ड और ड्राइवर की नौकरी भी कर चुका है और उनके बारे में जानकारी मांगने पर वे अपना फर्जी आधार कार्ड दिखाते थे, जिस पर उनके फर्जी नाम होते थे |
पुलिस ने दोनों पति – पत्नी को गिरफ्तार कर बिलासपुर के NIA कोर्ट में पेश किया, जहाँ से कोर्ट ने महिला को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है,वहीं जग्गू उर्फ़ रमेश को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही कि, उसने कौन – कौन सी जानकारी नक्सल संगठन में भेजी है और उसने किन – किन अधिकारियों के यहाँ काम किया है |